दिल्ली: सरोजिनी नगर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पुलिस ने तीन आरोपी को दबोचा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19/04/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में कल यानी मंगलवार को बदमाशों और पुलिस अधिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने आज बुधवार को दी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल सरोजिनी नगर में बदमाशों और पुलिस अधिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में घायल हुए एक बदमाश की पहचान सचिन के रूप में हुई है। और पकड़े गए तीन लोगों के पिछले आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।।