गुजरात BJP प्रमुख सीआर पाटिल पर टिप्‍पणी करना पड़ा भारी, गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया पर FIR दर्ज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/09/2022): गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी जोरों से प्रचार में लगे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने सूरत के एक रैली में गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और मंत्री हर्ष संघवी पर निशाना साधा था जिसे लेकर वो मुसीबत में पड़ गए हैं।

दरअसल गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया ने एक रैली में गुजरात बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल और मंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया पर गुजरात के उमरा थाने में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

आपको बता दें धारा 469, 500(मानहानि की सजा), 504, 505 (1) बी तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।इस मामले में क्राइम ब्रांच जांच कर रहे है।