स्वाति मालीवाल केस और सनातन विरोधियों पर बांसुरी स्वराज का जोरदार प्रहार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 मई 2024): राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव की सियासी गहमागहमी के बीच स्वाति मालीवाल प्रकरण सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने इस मुद्दे को प्रखरता पूर्वक उठाते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा है।

उन्होंने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव प्रचार में कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद के साथ बदतमीजी की गई एवं हाथ उठाया गया और यह उस समय हुआ जब खुद अरविंद केजरीवाल जी मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद थे। यह कृत्य उनके सचिव के द्वारा ही किया गया। अभी इस मामले के 4 दिन हो गए हैं पर मुख्यमंत्री केजरीवाल इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके आवास पर ही उनकी पार्टी की महिला सांसद सुरक्षित नहीं है तो वह दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा को कैसे सुनिश्चित करेंगे, यह पार्टी पहले से ही महिला विरोधी है।

 

सनातन विरोधियों पर जोरदार प्रहार

भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने हमला बोलते हुए कहा कि, यह वह पार्टी है जो सनातन की तुलना किसी बीमारी से करती है, और सनातन की जड़ों को भारत से उखाड़ फेंकने की बात करती है। मैं चुनाव को राष्ट्र समर्पित इसीलिए कहती हूं क्योंकि इस चुनाव के माध्यम से वोट के द्वारा आप आम आदमी पार्टी के द्वारा दी गई चोट का जवाब दे सकते हैं।

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि संजय सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता कर इस मामले की पुष्टि भी कर दी गई है परंतु फिर भी अरविंद केजरीवाल इस पर चुप्पी साधे हुए हैं यह आत्मा को कसोटने वाली बात है। इससे भी बड़ी बात यह है कि वह अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय उसे केजरीवाल जी प्रोत्साहन दे रहे हैं इस बात का पता इससे चलता है कि वह अभियुक्त लखनऊ दौरे पर उनके साथ था। यह मामला न्याय प्रक्रिया के अंतर्गत है इसलिए इस विषय पर ज्यादा मैं नहीं कह सकती हूं।

2024 का यह चुनाव सनातन सिपाहियों का चुनाव है, 2024 का यह चुनाव महिला विरोधी विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत का है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार देने का है। 400 बार इस बार एक संकल्प है और इस संकल्प को हम सिद्धि तक लेकर जाएंगे। बहरहाल, इस विषय पर दिल्ली की राजनीति में माहौल दिन प्रतिदिन और गर्म होता नजर आ रहा है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।