बड़ी खबर: AAP के एक और विधायक को ED ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (18 अप्रैल 2024)

राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दिल्ली वफ्फ बोर्ड जमीन मामले में पूछताछ के बाद ED ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह करीब 11 बजे ED ऑफिस पहुंचे थे अमानुल्लाह खान। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज अमानतुल्लाह खान जांच एजेंसी ED के सामने पेश हुए थे।

अमानतुल्लाह खान पर वफ्फ बोर्ड में 32 लोगों की अवैध नियुक्ति करने का आरोप है। अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया। इसके साथ ही उन्होंने अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है।

ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था।

इस मामल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सितंबर 2022 में अमानतुल्लाह से पूछताछ की। इसी के आधार पर ACB ने चार जगहों पर छापे मारे। करीब 24 लाख रुपए कैश बरामद किया गया..इसके अलावा, दो अवैध और बिना लाइसेंस की पिस्टल मिली थीं..कारतूस और गोला-बारूद भी बरामद किया था।

बाद में अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर किया गया था। उनके खिलाफ सुबूतों और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी की गई थी..बाद में उन्हें उन्हें 28 दिसंबर 2022 को जमानत पर रिहा कर दिया गया।।