दिल्ली: राजस्व मंत्री आतिशी ने मयूर विहार फेज 3 स्थित छठ घाट का लिया जायजा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 नवंबर 2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी छठ महापर्व का आयोजन भव्यता के साथ किया जा सके इसे लेकर दिल्ली सरकार के सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। ताकि श्रद्धालु को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। इसी कड़ी में तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए राजस्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को मयूर विहार फेज 3 स्थित छठ घाट का दौरा किया और वहां पर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया।

राजस्व मंत्री आतिशी ने मयूर विहार फेज 3 में छठ घाट का दौरा करते हुए कहा कि “चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया है। यह दिल्ली वासियों और हमारे पूर्वांचली भाइयों-बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है और इसीलिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार छत पर भव्य आयोजन करती है। दिल्ली के हर मोहल्ले और कॉलोनी में छठ के घाटों का इंतजाम किया जाता है और कृत्रिम घाट बनाए जाते हैं।”

राजस्व मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि “पूरी दिल्ली में तकरीबन 1000 से अधिक घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर पानी, टेंट, लाइटें, साफ-सफाई, सुरक्षा, साउंड आदि सभी चीजों का इंतजाम दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के द्वारा किया जा रहा है।”