‘विश्व विजेता’ नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के माता-पिता ने क्या कहा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अगस्त 2023): नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनके इस जीत पर देश भर से लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने कहा कि “यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह पूरे देश का बेटा है। वह देश के लिए प्रदर्शन करता है।”

तो वहीं नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कहा कि “उसने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उसके वापस आने के बाद हम जश्न मनाएंगे।”