बांसुरी स्वराज अपनी मां और प्रखर राष्ट्रवादी नेत्री सुषमा स्वराज की प्रतिरूप हैं: डॉ नरेश शर्मा, समाजसेवी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (15 मई 2024): देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं यदि बात करें नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र को लेकर तो यहां भी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बांसुरी स्वराज एवं इंडिया ब्लॉक की तरफ से आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को सांसद प्रत्याशी बनाया गया है।

इस विषय पर टेन न्यूज की टीम ने समाजसेवी, गौरक्षक व चिकत्सक एवं कामधेनु ट्रस्ट, नोएडा के अध्यक्ष डॉक्टर नरेश शर्मा से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि परम आदरणीय सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति की सितारा थी। उनकी प्रतिभा को आज विश्व जानता है। जब वह बोलती थी तो ऐसा प्रतीत होता था कि मानो उनकी वाणी में मां सरस्वती विराजमान हों। भारतीय परिवेश एवं भारतीय संस्कृति को गहनता से जानने वाली परम आदरणीय सुषमा स्वराज जी में मां की ममता साफ दिखाई देती थी। गाय, गंगा, गीता व गायत्री को जानने वाली सुषमा स्वराज भारतीय संस्कृति का भी एक सितारा थी।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के भीतर पाश्चात्य संस्कृति के अवगुण दिखाई देते हैं, पश्चिम में देश और कंट्री होती है, हमारे यहां मां होती है। यह भारत मां ही हमें अन्न देती है यही हमें आश्रय देती है।

ऐसी महान तपस्वी की बेटी बांसुरी स्वराज है और उन्हें नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने सांसद उम्मीदवार बनाया है। बांसुरी स्वराज दयावान, ममतावान, करुणावान भावुक व संवेदनशील है वह गरीबों के दुख और उनके आंसुओं को समझती हैं। वह भगवान कृष्ण की भक्त हैं इसीलिए वह गीता के ज्ञान को भी जानती हैं उन्हें कर्मयोग, भक्तियोग, ज्ञानयोग व राजयोग का अच्छा ज्ञान है।

इसके साथ-साथ वह हाइली क्वालिफाइड है उच्च कोटि की वकील है और जब वह भारतीय लोकसभा में बैठेंगी तो वह सभी नारियों को रिप्रेजेंट करेंगी। गंगा व गीता की प्रतिमूर्ति सुषमा स्वराज जी ने 200 से अधिक देशों में भारत के योग का परचम लहराया था। और उन्हीं की बेटी जो एक प्रखर व दिव्यागुणों से संपन्न है, उसे भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

परम आदरणीय सुषमा स्वराज जी का जो कर्ज था अब उनके प्रति उस फर्ज को निभाने की बारी हमारी है हम सब की बेटी बांसुरी स्वराज जो हमारी बिटिया भी है, उसे हमें संसद तक भेजना है।

बता दें कि दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।