बड़ी खबर: MCD में अब DBC वर्कर्स का नहीं कटेगा सैलरी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/04/2023): दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। दिल्ली नगर निगम में डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) वर्कर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1 अप्रैल से शुरू किया है, अगले साल 31 मार्च को ख़त्म होगा। पहले डीवीसी वर्कर्स के सैलरी 2 या 3 दिन की कटती थी वहीं अब 1 दिन की भी सैलरी नहीं कटेगी। इस बात की जानकारी आज शुक्रवार को दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है।

शैली ओबेरॉय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में 3112 डीवीसी वर्कर्स हैं। अभी तक जो डीवीसी वर्कर्स के कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू जो हर साल होता था वो विद ब्रेक होता था यानी कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 1 अप्रैल से शुरू ना होकर बल्कि 3 या 4 अप्रैल से शुरू किया जाता था। लेकिन इस बार डीवीसी वर्कर्स को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है कि अब डीवीसी वर्कर का जो कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया है वो 1 अप्रैल से शुरू किया है जो अगले साल के 31 मार्च तक होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि इस बार उनका 1 दिन की भी सैलरी जो है वो नहीं कटेगा। हर बार जब विदाउट ब्रेक उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होता था तो उनकी जो 2 या 3 दिन का सैलरी कट जाता था। पर इस बार उनकी 1 दिन की सैलरी भी नहीं कटेगी। यह बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के अनुसार जितने भी नगर निगम के कर्मचारी हैं। हम सब उनकी परेशानियों के समाधान लाते रहेंगे और मैं आश्वासन देती हूं कि जितने भी कर्मचारी हैं हम उनके मुद्दों को अच्छे से सुलझाने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो 10 गारंटी दी थी उसमें से 1 गारंटी नगर निगम के कर्मचारियों के लिए था। जैसे-जैसे हम कर्मचारियों के विषय सुनते रहेंगे और ऐसे ही हम उनका समाधान निकालते रहेंगे।।