दिल्ली: कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात , कही ये बातें

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 मई 2024): उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने आज बुधवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। इस दौरान कन्हैया ने कहा कि आज देश में तानाशाही चल रही है। किसी को भी उठाकर बिना वजह जेल में बंद कर दिया जा रहा है। इस तानाशाही के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। BJP की केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को अपमानित कर रही है। जनता के द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को साजिशन जेल में डाल दिया गया है। दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी। INDIA गठबंधन देश और संविधान बचाने के लिए देश की 543 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।