दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए अरविंदर सिंह लवली, दिया बड़ा संकेत!

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 अप्रैल 2024): लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में एकबार फिर सियासत गरमा गई है। दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज रविवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर ही आरोप प्रत्यारोप शुरू है।

वहीं इस्तीफा देने के बाद रविवार शाम को अरविंदर सिंह लवली मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा कि, “सिद्धांतों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा का जिक्र करते हुए मैंने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 30- 35 पूर्व विधायक मुझसे मिलने मेरे आवास पर आए उन सभी को मैं धन्यवाद देता हूं।”

बता दें कि लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में सियासत गरमा गई है। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।