दिल्ली मेट्रो: केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के इस गेट से प्रवेश/निकास कल से बंद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/02/2023): दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सिविल नवीनीकरण कार्यों की वजह से केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 से प्रवेश और निकास कल यानी शुक्रवार से बंद रहेगा।

साथ ही, दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को सूचित किया है कि प्रवेश और निकास के लिए गेट नंबर 2 और 5 का उपयोग कर सकते हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज यानी बृहस्पतिवार को ट्वीट करके दिया है।

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट में लिखा है, “सिविल नवीनीकरण कार्य के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 से प्रवेश/निकास 10/02/2023 (शुक्रवार) से बंद रहेगा। यात्री प्रवेश/निकास के लिए गेट नंबर 2 और 5 का उपयोग कर सकते हैं।”