SC के वार्निंग पर कानून मंत्री का बड़ा बयान | इस देश का मालिक जनता है

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (05 फरवरी 2023): इन दिनों कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच खींचतान जारी है। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कानून मंत्री रिजीजू कह रहे हैं कि ” मैंने आते हुए देखा कि सुप्रीम कोर्ट ने वार्निंग दिया है। भाई इस देश के मालिक इस देश के लोग हैं। हमलोग सेवक हैं,सब लोग सेवक हैं। सेवा करने के लिए आए हैं, मालिक कोई है तो इस देश की जनता है।” आगे कानून मंत्री वीडियो में कह रहे हैं कि ” हमारा कोई गाइड है वो संविधान है। संविधान के मुताबिक जनता के सोच से यह देश चलेगा। कोई किसी को वार्निंग नहीं दे सकते हैं। हमलोगों को इस महान देश का सेवा करने का मौका दिया है वही बड़ी बात है।”

बता दें कि बीते कुछ से न्यायपालिका एवं कार्यपालिका में खींचतान लगातार जारी है।।