BSF के पूर्व महानिदेशक पंकज कुमार सिंह उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 जनवरी 2023): बीएसएफ के सेवानिवृत महानिदेशक पंकज कुमार सिंह को उप राष्ट्रीय सलाहकार (डिप्टी एनएसए) नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज कुमार सिंह को दो वर्ष की अवधि के लिए पुनर्नियोजन अनुबंध पर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि पंकज कुमार सिंह 31 दिसंबर 2022 को बीएसएफ प्रमुख के पद से सेवानिवृत हुए हैं।।