दिल्ली में ठंड का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के आयानगर का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शिमला का तापमान शुक्रवार को 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तो वहीं शिमला की तुलना में आज दिल्ली के आयानगर में ज्यादा ठंड है। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बता दें कि दिल्ली में शीत लहर ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को ठंड को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।

अगर आज दिल्ली की वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली की हवा बेहद खराब क्षेणी में दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली की औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 दर्ज किया गया है जो कि बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है।