दिल्ली मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले पार्षदों के बीच हुई हाथापाई

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव से आज साफ हो जाएगा कि दिल्ली का अगला मेयर कौन होगा। दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव सिविक सेंटर में हो रहा है। वहीं दिल्ली मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने वीडियो शेयर करके दिया है।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से शैली ओबेरॉय को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेखा गुप्ता को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस के हिस्सा ना लेने की वजह से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।

 

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 15 साल से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को हराकर 134 वार्डों में जीत हासिल किया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 104 वार्ड में जीत दर्ज किया है।।