स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वाराणसी की सड़कों पर साइकिल चलाकर जनता को दिया संदेश

टेज़ नेटन न्यूवर्क

नई दिल्ली (11/12/2022): उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा ने पर्यावरण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया। इस साइकिल यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री. डॉ मनसुख मंडाविया भी शामिल हुए।

वहीं इस साइकिल यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री. डॉ मनसुख मंडाविया ने साइकिल चलाकर लोगों को प्रदूषण को खत्म करने और यातायात में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस यात्रा के माध्यम से लोगों को संदेश दिया है कि साइकिल का उपयोग करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “भाजपा के युवा मोर्चा ने पर्यावरण के लिए जनजागृति के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया। साइकिलिंग करने से पॉल्यूशन और ट्रेफिक का सॉल्यूशन होता है। इस यात्रा के माध्यम से हम जनता को संदेश देना चाहते हैं कि साइकिल का उपयोग करें।”