भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने चार बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, लोगों ने क्या कहा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (10/12/2022): देश में एक बार फिर से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज हो गई है। बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक निजी चैनल के इंटरव्यू में कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाई होती तो आज हमारे 4 बच्चे नहीं होते। कहीं ना कहीं इसके लिए रवि किशन ने पूर्व में केंद्र में रही कांग्रेस की सरकार को दोषी ठहराया है।

क्या जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में आना चाहिए, जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में क्यों आना चाहिए, जनसंख्या नियंत्रण कानून क्यों वर्तमान में हिंदुस्तान की आवश्यकता हो गई है। इन तमाम मुद्दों पर टेन न्यूज़ ने आम जनता से बातचीत करने की कोशिश की कि आखिर उनके मन में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर क्या सवाल है और वह क्या सोचते हैं।

प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने टेन न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। क्योंकि हिंदुस्तान में संसाधन बहुत कम है और आने वाले दिनों में अगर जनसंख्या पर रोक नहीं लगाई जाती है तो यह भारत के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या एक बहुत बड़ा खतरा साबित होगा।

प्रदीप नाम के व्यक्ति ने टेन न्यूज से कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की मौजूदा मांग हो गई है। 2024 आम चुनाव से पहले मुझे लगता है कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने में सक्षम होगी। इसके साथ ही प्रदीप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तब जनसंख्या नियंत्रण कानून अगर लाई होती तो आज देश में जनसंख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ती।

प्रदीप ने बताया कि बीजेपी सांसद रवि किशन ने जो बयान दिया है कि अगर कांग्रेस की सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती तो हमारे 4 बच्चे नहीं होते ऐसे तमाम लोग हैं जो जनसंख्या नियंत्रण कानून को बढ़ती जनसंख्या को एक कारण मानते हैं। कहीं ना कहीं हिंदुस्तान में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने में देर हुई है इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है और इसीलिए जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।

प्रदीप ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून केंद्र की मोदी सरकार लाएगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। क्योंकि धारा 370 इसी सरकार ने हटाई ट्रिपल तलाक जैसे कानून को सरकार ने खत्म किया है, तो मुझे उम्मीद है कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी सख्ती से कदम उठाएगी।

पंडित राजीव शर्मा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून हिंदुस्तान में बहुत जरूरी है। क्योंकि लगातार हिंदुस्तान में जनसंख्या बढ़ रही है। उन्होंने भी रवि किशन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि रवि किशन सही कह रहे हैं। अगर पूर्व की कांग्रेस सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाई होती तो आज देश का इतना बुरा हाल नहीं होता।

दयाकिशन नाम के व्यक्ति ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पूर्व से वर्तमान तक सिर्फ राजनीतिक दलों ने अपनी रोटी सेकने का काम किया है। कोई भी ऐसी सरकार नहीं अभी तक आई है जो ठोस कदम उठा पाई है। मैं तो कहता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून वर्तमान में लाया जाए क्योंकि हिंदुस्तान में जिस तरीके से जनसंख्या तेजी से फैल रही है यह आने वाले दिनों में घातक स्थिति पैदा कर देगी।