कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता ने बताया पॉलीटिकल स्टंट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (10/09/2022): कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अपने तमाम बड़े नेताओं के साथ इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक होगी लगभग 5 महीनों तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी जनता के बीच खोई हुई उम्मीदों को वापस हासिल करना चाहती है। जब से कांग्रेस पार्टी कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है तभी से ये विपक्ष के निशानों पर है।

लगभग 5 महीनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी जो जनता के बीच से खोई हुई विश्वास को वापस करने की उम्मीद में चली है क्या वो हासिल कर पाएगी, क्या इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में फायदा होगा, क्या कांग्रेस पार्टी को एक नई मजबूती प्रदान होगी तमाम ऐसे सवाल हैं, जिसको जानने के लिए टेन न्यूज ने आम लोगों से बातचीत करने की कोशिश की।

तुमका सेन नाम की महिला ने बताया कि राहुल गांधी को सबसे पहले अपने पार्टी को जोड़ना चाहिए। जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी छोड़कर तमाम नेता पिछले दिनों चले गए हैं उनको मनाने की जरूरत है। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक राजनैतिक प्रोपेगेंडा है इससे पार्टी को कोई फायदा नहीं होने वाली है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उसका कोई असर नहीं दिखेगा क्योंकि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

राखी सिंह नाम कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा करना चाहिए। जिस तरीके से कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है ऐसे में राहुल गांधी को चाहिए कि कांग्रेस पार्टी में जो नेता बचे हुए हैं उनको जुड़े रहने की कोशिश करनी चाहिए। जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी बिखरती हुई जा रही है तो कांग्रेस पार्टी में सबसे पहले आत्ममंथन की जरूरत है कि यह पार्टी क्यों दिखा रही है और इसे कैसे जोड़ना हैं।

 

राखी सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद देश की सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन आज तक भाग्य है कि वह कुछ परिवारों में सिमट कर रह गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के अंदर कांग्रेस को बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। 2024 में प्रधानमंत्री कौन होगा इस सवाल पर राखी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की जनता आगे बढ़ रही है और आने वाले कुछ सालों तक हम लोग चाहते हैं कि देश के पीएम मोदी हीं रहें। क्या राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे इस सवाल पर राखी ने कहा कि दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

चरणजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की एक पॉलीटिकल स्टंट बाजी है, इसके सहारे वह जनता में पैठ जमाना चाहते हैं। जनता के बीच से जो विश्वास और उम्मीद कांग्रेस पार्टी खो चुकी है, उसको हासिल करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा किया जा रहा है, और जाहिर तौर पर इसका कुछ असर चुनाव में पड़ेगा। वहीं पीएम के सवाल पर चरणजीत सिंह ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया जैसे व्यक्ति को पीएम बनना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा पर राय रखते हुए दीनानाथ नाम के व्यक्ति ने कहा कि क्या भारत टूटा हुआ है जो भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी कर रही है। ये वही कांग्रेस पार्टी है जो लगातार देश हित में किए गए कार्यों का विरोध करती है। धारा 370 कश्मीर से हटा तभी कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया। कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी को जोड़ें। जिस तरीके से गुलाम नबी आजाद और तमाम बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए आखिर कांग्रेस इन्हें क्यों नहीं जोड़ पाई। प्रधानमंत्री के सवाल पर दीनानाथ ने कहा कि राहुल गांधी जीवन में प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और राहुल गांधी की यह कोशिश सराहनीय है कि वह जनता से जुड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।

आपको बता दें कि जनता की अलग-अलग राय के बीच भारत जोड़ो यात्रा को किसी ने सही बताया तो किसी ने इस यात्रा को पॉलीटिकल स्टंट बाजी करार दिया। कांग्रेस पार्टी सियासी जमीन खो चुकी है भारत जोड़ो यात्रा के सहारे 2024 लोकसभा चुनाव में सियासी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। जमीन पर इसका क्या असर होगा वोटरों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।