दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, “जहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, वहां कामगारों को मिलेगी ये सुविधा”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/09/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि जहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, वहां कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया है।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 सितंबर को टीचर डे वाले दिन एक बहुत बड़ी घोषणा की। यह घोषणा न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने 8736 कच्चे टीचर पक्के करने का ऐलान किया था। ये पहली बार हुआ है। पूरे देश में हवा में चल रहा है कि सरकारी नौकरियां खत्म करो, सरकारी नौकरियों में भर्ती मत करो और उनके जगह कच्चे टीचरों को लगाओ। उनकी पूरी जिंदगी कच्चे कर्मचारी के तौर पर बीत जाती।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार देश में किसी सरकार ने आम आदमी पार्टी की सरकार ने भगवंत मान मुख्यमंत्री ने 8736 कच्चे टीचरों को पक्का करने का एलान किया। इन्हें एज रिलैक्सेशन भी दिया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने वाले समय में और कई हज़ार कर्मचारियों को पक्का करने पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और कई राज्य सरकारें पक्की सरकारी नौकरियों को ख़त्म करने पर तुली हैं। दलील है कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते, ये ग़लत है। दिल्ली में पक्के और गेस्ट दोनों टीचरों ने मिलकर शिक्षा क्रांति को खड़ा किया। हम गेस्ट टीचर को पक्का करने का बिल भी लाएं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र और सभी राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की तरह अपने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। देश में जहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, हम हर जगह कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे, उन्हें उनका हक़ दिलाएंगे।