वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पायलटों की हड़ताल, 800 उड़ानें रद्द। पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/09/2022): जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलटों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक दिन की हड़ताल पर हैं। जिसके वजह से दुनियाभर के लुफ्थांसा एयरलाइंस के 800 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर यात्रियों ने हंगामा मचा गया था जो अब नियंत्रण में कर लिया गया है। वहीं यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

IGI एयरपोर्ट की DCP तनु शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे के आसपास हमें सूचना मिली कि टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट नंबर 1 पर लगभग 150 लोग जमा हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद जब हम वहां पहुंचे तो हमें पता चला कि लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलटों के हड़ताल पर जाने के बाद अचानक 2 उड़ानें रद्द हो गई हैं।

ऐसे समय में यात्री टर्मिनल के अंदर थे लेकिन उनके रिश्तेदार बाहर थे। जब उन्हें पता चला तो वे परेशान हो गए। हमने एयरलाइंस और यात्रियों के बीच संचार सुनिश्चित किया। हमने यह भी सुनिश्चित किया कि अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित न हों। हमने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।