सरकार स्कूल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आसाम के मुख्यमंत्री के बीच ट्विटर वॉर शुरु

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/08/2022): परीक्षा में छात्रों के खराब प्रदर्शन के कारण असम सरकार ने 34 स्कूलों को बंद करने के ऐलान किया है। इस खबर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और असम के मुख्यमंत्री ट्विटर पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दरअसल इस खबर को लेकर पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि “स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढ़ेरों नए स्कूल खोलने की ज़रूरत है। स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।” अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट में कहा कि “प्रिय अरविंद केजरीवाल जी- हमेशा की तरह आपने बिना किसी होमवर्क के कुछ टिप्पणी की! शिक्षा मंत्री के रूप में मेरे दिनों से, अब तक, कृपया ध्यान दें, असम सरकार ने 8610 नए स्कूलों की स्थापना/अधिग्रहण किया है; नीचे टूटना। दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कितने नए स्कूल शुरू किए हैं?”

तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि “अरे। लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मक़सद आपकी कमियाँ निकालने का नहीं था। हम सब एक देश हैं। हमें एक दूसरे से सीखना है। तभी तो भारत नम्बर वन देश बनेगा। मैं आता हूँ ना असम। बताइए कब आऊँ? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। आप दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूँ।”

आपको बता दें कि असम सरकार ने राज्य के 34 स्कूलों को नोटिस जारी कर बंद करने का ऐलान किया है, क्योंकि इन स्कूलों के एक भी छात्र 2022 हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में पास नहीं हुए।