दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कब चालू होगा आश्रम रिंग रोड पर फ्लाईओवर, पढें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/08/2022): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज यानी शनिवार सुबह दिल्ली के आश्रम रिंग रोड पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि ये फ्लाईओवर नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करके दिया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि इतनी व्यस्त सड़क के बीचों-बीच फ्लाईओवर बनाना बेहद मुश्किल काम था लेकिन हमारे लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर्स ने इसे संभव कर दिखाया है।

बता दें कि उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “आज सुबह दिल्ली सरकार द्वारा आश्रम रिंग रोड पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इतनी व्यस्त सड़क के बीचों-बीच फ्लाईओवर बनाना बेहद मुश्किल काम था लेकिन हमारे PWD के इंजीनियर्स ने इसे संभव कर दिखाया है। यह फ्लाईओवर नवंबर तक पूरा कर जनता को समर्पित करेंगे।”