भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी सीएम ने दिया बधाई

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25/08/2022): उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल आज यानी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं भूपेंद्र सिंह चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि “वरिष्ठ व जनप्रिय राजनेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निःसंदेह, उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी।”

आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है और भूपेंद्र सिंह चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं।