सिसोदिया को शामिल करना चाहती भाजपा, उनके पास अरविंद केजरीवाल के क़द का नेता नहीं: सौरभ भारद्वाज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/08/2022): आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए प्रेस कांफ्रेंस किया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में चर्चा है कि दुनिया में प्रसिद्ध और देश के हर राज्य के लिए मिसाल बन चुके शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी टार्गेट क्यों बना रही है?क्या कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता CBI-ED की धमकी देते हैं। फिर CBI उनके घर छापा मारती है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और पीएम ऑफ़िस क्या चाहता है?

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बड़े नाम जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने सबसे बड़ा भ्रष्ट कहा और CBI-ED की रेड कराई। फिर जो भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करके वाशिंग मशीन में धुल गए, भारतीय जनता पार्टी के लिए अचानक निर्दोष हो गए। जिसमें शुभेन्दु अधिकारी, हेमंत विश्व शर्मा, मुकुल रॉय, नारायण राणे, अनिल शर्मा, पेमा खांडू और बैजयंत पांडा शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि ईमानदार मनीष सिसोदिया ने ठुकराया भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद का ऑफर। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आओ, आपको मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी में अरविंद केजरीवाल के क़द का नेता नहीं।मनीष जी ने जवाब दिया कि मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ। सिर कटा सकता हूँ,अपने गुरु केजरीवाल से गद्दारी नहीं कर सकता।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्या हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी जिस भी नेता के ख़िलाफ़ कैंपेन चलाती है, उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सारे केस ठंडे बस्ते में डाल देती हैं या ख़त्म कर देती हैं?