उद्योग के क्षेत्र में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर है : शहनवाज हुसैन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (05/05/22): बिहार के उद्योग मंत्री शहनावज हुसैन के कहा की आज बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार तरक्की कर रहा है। बिहार की छबि बदनाम करने में कुछ लोगों का हाथ था। लेकिन आज बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। जब मुझे हमारी पार्टी ने बिहार में भेजा तो लगातार हमने उद्योग के क्षेत्र में काम किया। कोरोना महामारी के बाद लगातार बिहार उद्योग के क्षेत्र में बहुत काम किया है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयासों से पिछले 1 साल में 555 औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए 36253 करोड रुपए के निवेश का प्रस्ताव आए हैं।

यानी अप्रैल महीने में हुआ पेप्सी बॉटलिंग प्लांट और बिहार के पहले ग्रीन फील्ड ग्रैंडवेस्ट एथेनॉल प्लांट दो बड़ी औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ हुआ है इसके तहत गोपालगंज जिले में दो भोजपुर में एक नितिन और एथेनॉल उत्पादन इकाई बनकर तैयार है।

बिहार के अथनल पॉलिसी 2021 के बाद बिहार ही नहीं बल्कि देश की पहली ग्रीन फील्ड ग्रैंडवेस्ट इथेनॉल इकाई का शुभारंभ पिछले हफ्ते 30 अप्रैल 2022 को पूर्णिया में हुआ 105 करोड़ की लागत से स्थापित इस इकाई में प्रतिदिन 65000 लीटर एथेनॉल का उत्पादन शुरू हुआ है।

शहनावज हुसैन ने कहा कि लगातार बिहार प्रगति कर रहा है और जो बिहार की छवि लोगों के सामने बनी है वो अब नहीं है। अब उद्योग विभाग द्वारा बिहार टैक्सटाइल एंड लेटर पॉलिसी 2022 बिहार लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 बिहार एक्सपोर्ट पॉलिसी 2022 व अन्य नीतियां लाने की तैयारी में सरकार है।