Big Breaking: झारखंड में हुआ भीषण हादसा, BCCL की खुली खदान का एक हिस्सा ढहा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09 जून 2023): झारखंड के धनबाद में आज शुक्रवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में अब तक एक शव बरामद किया गया है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

जोरापोखर थाना के सब-इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने कहा कि देख कर लग रहा कि लोग यहां अवैध तरह से उत्खनन कर रहे थे। हम जांच कर रहे कि कितने लोग दबे हैं और कितने लोगों की मृत्यु हुई है। अभी हमारे लिए कुछ कहना मुमकिन नहीं है।