ईदी को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, थिनर डालकर लगा दी आग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (5 मई 2022): दिल्ली के आंनद पर्वत इलाके में एक युवक ने अपने पत्नी को थिनर डालकर जला दिया। फिर खुद को भी आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दिल्ली के आंनद पर्वत इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक नवविवाहित जोड़े का आपस में ईद को लेकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति के शरीर पर थिनर डालकर आग लगा दी।

मामले में पुलिस छानबीन कर रही है, मिली जानकारी के अनुसार शौहर का नाम सोहेल और बीबी का नाम हसीना है।घटना 1 मई 2022 की बताई जा रही है। दोनों गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती है वहीं पुलिस की छानबीन जारी है।