संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘दिल्ली मॉडल’ पर चर्चा, केजरीवाल ने दी बधाई

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29/04/2022): दिल्ली के कालकाजी से AAP विधायक अतिशी को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय  में ‘लोकल एंड रीजनल गवर्नमेंट्स प्रियोरिटीज फ़ॉर द न्यू अर्बन एजेंडा’ पर चर्चा के लिए आमंत्रित की गई है। दरअसल आतिशी ने ट्विटर पर अपने भाषण का वीडियो शेयर किए हैं जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “शाबाश आतिशी! ये बेहद गौरवान्वित करने वाला पल है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिल्ली और देश के लोगों की भावनाओं समेत देश के सामर्थ्य से पूरे विश्व को अवगत कराने पर बहुत-बहुत बधाई। देश इसी तरह की प्रगतिशील सोच चाहता है। भारत अब आगे बढ़ना चाहता है।”

आतिशी ने ट्वीट में लिखा है, “अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष दिल्ली में लाए गए परिवर्तन को प्रस्तुत करने का सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि ‘दिल्ली मॉडल’ दुनिया भर के कई देशों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकता है।”

बता दें कि आतिशी दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। उन्होंने शेवनिंग स्कॉलरशिप प्राप्त कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर डिग्री की है और शिक्षा में अपनी दूसरी मास्टर डिग्री के लिए प्रतिष्ठित रोड्स स्कॉलरशिप भी प्राप्त की थी। आतिशी दिल्ली के कालकाजी की विधायक होने के साथ-साथ दिल्ली विधानसभा की एजुकेशन व पब्लिक अकाउंट के स्टैंडिंग कमिटी की चेयरपर्सन भी हैं।