रावण दहन: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में रावण दहन | बुराई पर अच्छाई की जीत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 अक्टूबर 2024): आज बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। यही वजह है कि देशभर में दशहरा के मौके पर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली के लाल किला से सटे रामलीला मैदान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। सबसे पहले मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची, इस दौरान उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक कर उनकी पूजा की। इसके बाद श्री राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ फिर राम ने रावण की नाभि में तीर मार कर उसका अंत किया। हर बार की तरह इस बार भी इको फ्रेंडली सामान से रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाया गया। अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने कहा कि “मेरा संदेश यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ कहा है, भारत एकजुट है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है इसे और बेहतर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

लाल किले के सामने माधव दास पार्क में आयोजित श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी रावण दहन कार्यक्रम का हिस्सा बने।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।