Delhi : AAP ने शुरू किया ‘मिशन दिल्ली’, सांसद संदीप पाठक ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से की चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 अक्टूबर 2024): आम आदमी पार्टी (AAP) ने अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhansabha Election) की तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने दिल्ली मुख्यालय में ‘बूथ मीटिंग तैयारी’ पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में दिल्ली के प्रदेश संगठन मंत्री, सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी की चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। सिसोदिया इस दौरान जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने का निर्देश दिया गया है। AAP के नेता चौतरफा तैयारी में जुटे हैं, ताकि चुनावी माहौल में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया जा सके।

आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और लोगों के बीच अपनी उपलब्धियों को साझा करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।