बड़ी खबर: Noel Tata बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 अक्टूबर 2024): Tata Trust New Chairman: नोएल टाटा (Noel Tata), टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे। उनके नाम पर दोनों ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मुहर लगा दी है। नोएल अभी तक टाटा के दोनों ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, लेकिन वह अब अध्यक्ष कहलाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

मुंबई में आज हुई दोनों ट्रस्टों की बैठक में सर्वसम्मति से नोएल को अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही अब नोएल दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में फैले टाटा ग्रुप के कारोबार को संभालेंगे। इस जिम्मेदारी को निभाने में उनके तीन बच्चे लिया, माया और नोविल उनका सहयोग करेंगे जो पहले से ही टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।