अरविंद केजरीवाल के बाद अब सीएम आतिशी का बदला पता, जानिए अब कहां रहेंगी आतिशी?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 अक्टूबर 2024): आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास बदलने के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का भी ठिकाना बदलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक आतिशी का नया पता सिविल लाइंस का 6- फ्लैग स्टाफ रोड होगा। लोक निर्माण विभाग ने यह बंगला आतिशी के नाम आवंटित कर दिया है।

आपको बता दें कि यह वही बंगला है जहां अरविंद केजरीवाल 2015 से मुख्यमंत्री रहते हुए रह रहे थे। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद शुक्रवार को उन्होंने इस बंगले को खाली कर दिया और अब वह फिरोजशाह रोड पर अपनी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद के यहां रहने चले गए हैं। आतिशी अगले विधानसभा चुनाव तक इसी बंगले में रहेंगी ।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।