दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने संभाला पदभार | सीएम की कुर्सी फिर भी रही खाली, क्यों?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 सितंबर 2024): दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सचिवालय में अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के सम्मान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को खाली छोड़कर एक अन्य कुर्सी पर बैठेंगी। यह कदम उन्होंने केजरीवाल की ईमानदारी और संघर्ष का सम्मान करने के लिए उठाया है।

आतिशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “जैसे भरत जी ने 14 साल तक भगवान श्रीराम की खड़ाऊ रखकर अयोध्या का शासन संभाला, मैं अगले 4 महीने तक दिल्ली सरकार चलाऊंगी।” उन्होंने इस अवसर पर भरत जी के उदाहरण को उद्धृत करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में नैतिकता की मिसाल कायम की है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने केजरीवाल के खिलाफ झूठे मुकदमे और दुष्प्रचार किया। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को दुर्भावनापूर्ण माना था।

आतिशी ने आशा जताई कि चार महीने बाद दिल्ली के लोग फिर से केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा, “यह कुर्सी उनके इंतज़ार में रहेगी।” उन्होंने ट्वीट करते हुए भी अपने भावनाओं को साझा किया है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।