Delhi News: अशोक विहार में नाले से 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद

रिपोर्ट: रंजन अभिषेक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 अगस्त 2024): उत्तर-पश्चिमी दिल्ली (North- West Delhi) के अशोक विहार इलाके में एक लड़के का शव उसके घर के बाहर नाले से बरामद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रिंस रविवार दोपहर को अपने घर के पास खेल रहा था, तभी वह लापता हो गया। पुलिस उपायुक्त, उत्तर-पश्चिम जितेंद्र मीणा (Jitendra Meena) ने बताया कि रविवार को गुमशुदगी की शिकायत मिलने के तुरंत बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाश के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि प्रिंस एक नाले के पास खेलता हुआ देखा गया है, जो ढका नहीं था। मीणा ने बताया कि उसी शाम नाले से शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।