Breaking News: अखिलेश यादव के स्थान पर बैठेंगे माता प्रसाद पाण्डेय, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 जुलाई 2024): लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एकबार फिर यह साबित कर दिया कि वही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत के सबसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और अब वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अपना मास्टर कार्ड खेल दिया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्डेय (Mata Prasad Pandey) को उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) बनाया है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अखिलेश ने PDA की अपार सफलता के बाद अब अपना ब्राह्मण कार्ड चल दिया है। वहीं कमाल अख्तर (Kamal Akhtar) को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

3 घंटे के मंथन के बाद किया ऐलान

अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्डेय को नेता प्रतिपक्ष बनाकर अपना मास्टर कार्ड खेल दिया है। अखिलेश के इस कदम को उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण आबादी को अपने पाले में करने के मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि अंदरखाने से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव ने 3 घंटे के मंथन के बाद यह एलान किया।

कौन हैं माता प्रसाद पाण्डेय

माता प्रसाद पाण्डेय 7 बार के विधायक हैं और वह मुलायम, अखिलेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माता प्रसाद पाण्डेय को शिवापाल यादव का करीबी भी बताया जाता है। मौजूदा समय में माता प्रसाद इटावा विधानसभा सीट से विधायक हैं। समाजवादी पार्टी में इनकी गिनती बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती है।

उन्होंने अपना पहला चुनाव साल 1980 में जनता पार्टी से लड़ा था और पहली बार विधानसभा में जगह बनाई। इसके बाद साल 1985 में इन्होंने लोकदल से जीत हासिल की और फिर 1989 में जनता दल से विजय हासिल की। साल 1991 में इनके विजय रथ पर लगाम लगी और इन्हें इस साल हार का सामना करना पड़ा। 2002 में इन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और तब से ये समाजवादी पार्टी के साथ हैं। 1991 में स्वास्थ मंत्री और 2003 में श्रम और रोजगार मंत्री भी रह चुके हैं।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।