जल मंत्री Atishi Marlena द्वारा सत्याग्रह करना कोरी राजनीति है: Devender Yadav, President, Delhi Congress

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 जून 2024): भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में जल संकट एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी कड़ी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से भीषण गर्मी झेल रहे दिल्लीवासियों की जल संकट की परेशानी का मानवता और नैतिकता के आधार पर निपटारा करने की बजाय दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Water Minister Atishi) जंगपुरा विधानसभा के भोगल में दिल्ली में पानी की मांग के लिए जल सत्याग्रह पर बैठकर सिर्फ कोरी राजनीति कर रही है और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज राजधानी में गर्मी से मरने वालों के बढ़ते आंकड़ों पर नियंत्रण करने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त संशाधन मुहैया कराने की जगह पानी पर बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गर्मी से अभी तक 238 लोग मर चुके है, जो चिंताजनक है।

आगे देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की 2 करोड़ जनता जल संकट झेल रही है और जल मंत्री यह आंकड़ा सिर्फ 28 लाख बता रही है, जब पूरी दिल्ली जल संकट से जूझ रही है तो सिर्फ 28 लाख लोग पानी की समस्या से कैसे प्रभावित हो सकते है। उन्होंने कहा कि एयर कंडीशन जल सत्याग्रह में बैठकर जल मंत्री आतिशी दिल्ली के लोगों की जलापूर्ति करने की बजाय स्वयं पानी पी रही है, जबकि उन्हांने भूख हड़ताल की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार को राजनीति से हटकर दिल्ली के लोगों के लिए पर्याप्त जल छोड़ना चाहिए क्योंकि दिल्ली में लोग पानी के लिए तरस रहे है वहीं पानी की कमी के कारण गर्मी से भी मर रहे है।

साथ ही देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार को दिल्ली में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए कोई ठोस कदम उठाकर हरियाणा को पूरा 613 एमजीडी पानी छोड़ने के लिए बाध्य करना चाहिए। दिल्ली से भाजपा के सांसद पानी पर राजनीति करने की बजाय दिल्ली की जनता को क्षमता से अधिक पानी दिलाने के लिए काम करें, क्योंकि दिल्ली की जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताया है। श्री यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 113 एमजीडी पानी रोकने पर दिल्ली के सांसदों को केन्द्रीय जल मंत्री को संज्ञान लेने के लिए बाध्य करना चाहिए।

अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली की जनता के लिए पानी की मांग को लेकर संघर्षरत है और पिछले दो सप्ताह में पानी के जल रिसाव, टैंकर माफिया की सक्रियता, टैंकरों की लगातार कमी और भ्रष्टाचार के खिलाफ केन्द्रीय सतर्कता विभाग और उपराज्यपाल को भी पत्र लिखकर दिल्ली वालों के लिए लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भीष्ण गर्मी में जल संकट के साथ दिल्लीवालों को भारी बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है।

अंत में अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि जल मंत्री आतिशी दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी समस्या की बात कर रही है और दिल्ली कांग्रेस दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के लिए पानी की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय लाभ कमाने वाला दिल्ली जल बोर्ड अनियमितताओं के कारण आम आदमी पार्टी की सरकार के 10 वर्षों के शासन में करोड़ों का कर्जदार हो गया है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।