सत्याग्रह खत्म करने का बहाना ढूंढ रहे हैं AAP नेता: Delhi BJP अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने बोला हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 जून 2024): देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। दिल्ली (Delhi) के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस समस्या पर दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपने ही बुने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के जाल में फंस गई है और आज एयरकंडीशन सत्याग्रह स्थल पर मंत्री की बैठक से साफ है कि अब यह लोग अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को खत्म करने के बहाने ढूंढ रहे हैं।

आगे वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक नई कहानी सुनाई है की 1050 एम.जी.डी. पानी तो सिर्फ 1 करोड़ लोगों के लिए है जबकि दिल्ली की आबादी 3 करोड़ है। दिल्ली की जनता सौरभ भारद्वाज से पूछना चाहती है की इतने दिन से उनकी सरकार किस आधार पर कह रही थी की दिल्ली में केवल 100 एम.जी.डी. की समस्या है और केवल 28 लाख लोग ही परेशान हैं।

साथ ही वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में यमुना नदी से सीधा नही बल्कि कैनाल से पानी आता है जो नियमित पानी आ रहा है। जहाँ तक वजीराबाद में यमुना में पानी ना रूकने का प्रश्न है उसका मूल कारण है कि यमुना गाद से पटी है, वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तालाब में भी 95% गाद है जिस कारण वहाँ पानी रूकता नही और आगे बह जाता है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार के मंत्री अतिरिक्त जल के लिए सब जगह जायेंगे पर पंजाब सरकार एवं यमुना रिवर बोर्ड नही जायेंगे क्यों वहाँ जाते ही इनके झूठे दावों की पोल खुल जायेगी।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।