Delhi Water Crisis: जल मंत्री Atishi Marlena की बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती | अनिश्चित कालीन अनशन खत्म

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 जून 2024): Delhi News: भीषण गर्मी में राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसे लेकर पिछले पांच दिनों से (21 जून 2024 से) दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठी हुई थी। सोमवार देर रात आतिशी की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया।

AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, आतिशी की तबियत अचानक बिगड़ गई, उनका शुगर लेवल गिरकर 36 पर पहुंच गया जिसके बाद उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने आगे कहा कि, आतिशी LNJP के ICU में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि, दिल्ली में तीन गुना अधिक आबादी होने के बावजूद साल 1994 में हुए समझौते के तहत पानी दिया जा रहा है, अब उसमें भी कटौती की जा रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 12 हजार किलोमीटर पानी की नई पाइपलाइन बिछाई। कैनाल को पक्का कराने के लिए 500 करोड़ रूपए खर्च किए, दिल्ली वासियों को पानी देने के लिए AAP की सरकार ने सभी प्रयास किए बावजूद इसके दिल्ली वासियों को पानी नहीं मिल रहा है।

पीएम मोदी को लिखा पत्र

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि, दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। एलजी ने हरियाणा सरकार से बात की है जिसके बाद अब अनिश्चित कालीन अनशन खत्म कर रहे हैं। दिल्ली वालों के हक के पानी के लिए विपक्ष के साथ मिलकर सांसद में आवाज उठाएंगे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।