Delhi News: भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच IMD ने दी बड़ी खुशखबरी

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (31 मई 2024): राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई शहरों में भीषण गर्मी, लू और हीटस्ट्रोक से लोग अपना दम तोड़ रहे हैं। दिल्ली समेत राजस्थान, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों में गर्मी की वजह से होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में गर्मी नया रिकॉर्ड बना रही है।

दो दिन पहले दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तो 30 मई को नागपुर का दुनिया का सर्वाधिक तापमान 56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल की गर्मी ने बीते 79 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक खुशखबरी दी है कि उत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में मौसमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को दिल्ली के आसपास के इलाके सहित कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान गरज,बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।