कृष्ण भगवान मुझे बिन माँगे सब कुछ देते हैं: बांसुरी स्वराज, बीजेपी प्रत्याशी नई दिल्ली

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 मई 2024): दिल्ली की लोकसभा की सातों सीटों पर 25 मई को चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। नई दिल्ली लोकसभा सीट सबसे चर्चित और सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है वहां से इस बार बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। बांसुरी स्वराज दिग्गज बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की बेटी है और पेशे से वकील है। साथ ही वह आराध्य श्री कृष्ण की भक्त भी है।

कृष्ण भक्त बांसुरी स्वराज का राधा भक्त अभिनव अरोड़ा के साथ वार्तालाप करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बांसुरी स्वराज और अभिनव अरोड़ा राधा और श्री कृष्ण भगवान के विषय में चर्चा कर रहे हैं।

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने राधा भक्त अभिनव अरोड़ा से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं आपका माथा चूमु या आपके पैर छू लूं ।क्योंकि इतनी कम उम्र में इतनी भागवत जागृति और भगवत प्राप्ति। आप उम्र में इतना छोटे हैं, इतनी भागवत जागृति और प्राप्ति कैसे? उसका उत्तर देते हुए राधा भक्त अभिनव अरोड़ा ने कहा कि‌‌ राधा रानी ने कब मुझे अपनी शरण में ले लिया, कब मुझे भक्ति दे दी मुझे पता ही नहीं चला। यह सब राधा रानी की कृपा है।

आगे बांसुरी स्वराज ने कहा कि वाकई ही आप पर राधा रानी की तो बहुत कृपा है। कोटि-कोटि वंदन करती हूं आपकी माता जी का। मुझे लगता है कि आपकी मां अपने आप में एक दैविक शक्ति है। जिन्होंने आप जैसी एक पुण्य आत्मा को जन्म दिया।

राधा भक्त अभिनव अरोड़ा ने बांसुरी स्वराज को कहा कि आपका नाम बहुत प्यारा है। मैंने अपनी बहन को आपका नाम सुनकर कहा कि जब मेरी बहन की बेटी होगी तो वह भी उसका नाम बांसुरी ही रखें। इस पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि बहुत धन्यवाद आपको मेरा नाम अच्छा लगा। मेरा नाम बांसुरी मेरी मां स्वर्गवासी सुषमा स्वराज ने रखा है। क्योंकि श्री कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तु बांसुरी है और कृष्ण को बांसुरी बहुत पसंद है इसलिए मेरा नाम बांसुरी रखा।

आगे राधा भक्त अभिनव अरोड़ा ने बांसुरी स्वराज से पूछा कि आपके जीवन में श्री कृष्ण का क्या स्थान है।‌ इस पर बांसुरी स्वराज ने कहा कि‌ मैं श्री कृष्ण को बड़े भाई के रूप में भजती हूं। मेरे पूरे जीवन का संचालन ही वह करते हैं। उन्हीं के नाम पर मैं काम करती हूं और उन्हीं के वजह से करती हूं।

आगे राधा भक्त अभिनव अरोड़ा ने बांसुरी स्वराज से पूछा यदि आज रात श्री कृष्ण भगवान आपके सपने में आएंगे तो आप उनसे क्या मांगेंगे। तो उसपर बांसुरी स्वराज ने कहा कि अगर श्री कृष्ण भगवान सपने में आते हैं तो मैं श्री कृष्ण से कुछ भी नहीं मांगूंगी क्योंकि वह बिना मांगे ही मुझे सब कुछ दे देते हैं। इसलिए मैं कुछ नहीं मांगूंगी।

अब देखना है कि बांसुरी स्वराज को लोक सभा चुनाव प्रत्याशी की रूप में जो कर्म किया उनको भगवान श्री कृष्ण क्या आशीर्वाद देते हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।