स्वाति मालीवाल प्रकरण में केजरीवाल के पीए विभव गिरफ्तार, सड़क पर उतरेंगे केजरीवाल और मंत्रिमंडल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 मई 2024): आम आदमी पार्टी के प्रोटेस्ट को देखते हुए और सुरक्षा के लिए दिल्ली ITO मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है। ITO मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुक रही है जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही है।

दोपहर 12 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी मंत्रियों, सांसद, पार्षद और AAP के सभी वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करेंगे। AAP मुख्यालय में होगा अरविंद केजरीवाल का संबोधन। अरविंद केजरीवाल के संबोधन के बाद सभी लोग BJP दफ़्तर की तरफ़ गिरफ़्तारी देने जायेंगे।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।