2024 का चुनाव सनातन के सिपाहियों का चुनाव है: Bansuri Swaraj | BJP कार्यकर्ता सम्मेलन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 मई 2024): देश भारत में लोकसभा का चुनावी प्रक्रिया जारी है। 25 मई को दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना तय है। वहीं इसी बीच नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज लगातार जनता से जनसंपर्क करने में जुटी हुई है। आज शनिवार, 18 मई को भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र मे कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर कार्यकताओं में उत्साह भरा। इस दौरान नई दिल्ली लोकसभा से 10 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि 25 मई का दिन बेहद ही नजदीक है और इस बार हमने इंडिया गठबंधन की हर चोट का जवाब कमल के फूल पर बटन दबाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देना है। मीडिया में पूछे जाने वाले सवालों पर बातचीत करते हुए कहा कि अक्सर मुझसे पूछा जाता है कि मैं पहली बार चुनाव लड़ रही हूं। तो इस पर उन्हें कहना चाहूंगी कि क्या मैं उन्हें अकेली दिखती हूं क्या और वो यहां आकर तो देखें कि मेरे साथ कितने संगठन के कार्यकर्ता चुनाव में जुटे हुए हैं। साथ ही आगे उन्होंने कहा कि मीडिया में अक्सर मुझसे पूछा जाता है क्या चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान मुझे अपनी मां की याद आती है? चुनाव प्रचार के दौरान मां को याद करना मेरे संस्कारों में नहीं है मां की याद तो हर समय आती है।

आगे उन्होंने स्वामी मालीवाल विवाद मामले पर केजरीवाल और कांग्रेस को निशाना सरकार पर निशाना का सकते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर उनकी राज्यसभा सांसद महिला के साथ उनके पीए द्वारा मारपीट की जाती है उसके बाद भी मुख्यमंत्री की ओर से इस मामले पर जवाब या कोई कार्रवाई करने को लेकर कोई बयान नहीं आता है। तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर में उनकी सांसद महिला सुरक्षित नहीं उसके साथ मारपीट हो सकती है तो उनके राज्य में दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा किस प्रकार की होगी। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस मामले पर चुप्पी सादे हुए हैं वह भी इस पर कोई बयान नहीं दे रही है क्या समझा जाए कि दोनों पार्टियों महिला विरोधी है।

आगे उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्य कार्यकर्ताओं को गिनवाते हुए कहा क्या की मोदी की गारंटी में देश आज आगे बदला है, हर क्षेत्र में देश का विकास हो रहा है और इस बार हम तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाना है ताकि देश का विकास ना रूके। आगे उन्होंने कहा कि मैं आपके सुख-दुख को समझती हूं अगर आप मुझे सांसद बनेंगे तो मैं आपके लिए हर समय उपलब्ध रहूंगी।

जाने माने समाजसेवी और कामधेनु ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर नरेश शर्मा ने कहा कि 25 मई को देश की तकदीर का चुनाव है। अपना वोट 2014 से पहले की दिल्ली के आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए देना होगा। हमें याद करना होगा कि किस तरह से 2014 से पहले दिल्ली में लगातार आतंकी हमले होते थे, कहीं भी सुरक्षा का माहौल यहां नहीं था। लेकिन 2014 के बाद देश की राजधानी में आतंकी हमले का नामो निशान मिट गया है तो इसलिए जनता को भी सोच समझ कर अपना वोट देना चाहिए अगर उनको दिल्ली को आतंक से मुक्त करना है तो। आगे उन्होंने कहा भारत देश हमारी मां है और हम अपनी मां के लिए अपने प्राण निछावर कर सकते हैं। इसलिए देश यानि मां की रक्षा के लिए अपना वोट अवश्य दें। हमारे देश के जवान – 50 डिग्री में भी अपने देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए अपना खून बहा देते हैं जान दे देते हैं और हम गर्मी के चलते वोट नहीं डालते हैं। अगर हम ऐसे ही आज वोट डालने में दो बूंद पसीना नहीं बहाया तो बाद में हमें उसके लिए अपना खून बहाना पड़ेगा इसलिए सभी लोग वोट अवश्य दें। देश हित और राष्ट्र निर्माण के लिए वोट अवश्य दें।।

जानकारी के लिए बता दें कि 25 मई को चुनाव दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है और 4 जून को परिणाम घोषित होंगे। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों लगातार जनसंपर्क, सभाएं एवं रोड शोज़ कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली लोकसभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन है। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती है, जो कि मालवीय नगर विधानसभा से वर्तमान में विधायक हैं और वहीं बीजेपी से प्रत्याशी बांसुरी स्वराज है, जो की दिग्गज नेता बांसुरी। विकास नेता सुषमा स्वराज की बेटी है। आपको क्या लगता है कि दोनों में किस प्रकार की टक्कर रहेगी और किसका पलड़ा ज्यादा भारी है। आपको क्या लगता है की नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कौन सांसद बनेगा उसका नाम हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।।

 

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।