सम्पूर्ण रामायण पर आधारित विश्व की पहली पेंटिंग को चित्रकार ने राम मंदिर को किया समर्पित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 अप्रैल 2024): रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने दिल्ली के जाने-माने पेंटर महेश वैष्णव द्वारा बनाई गई संपूर्ण रामायण पर आधारित 108 चित्रों की पेंटिंग का अवलोकन किया। संपूर्ण रामायण पर आधारित विश्व की यह पहली पेंटिंग है जिसे महेश वैष्णव ने लगभग 7 महीने की कड़ी मेहनत से बनाई है।

पेंटिंग अवलोकन के दौरान आलोक कुमार ने कहा कि आज मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि एक तरफ 500 वर्षों के बाद रामलाल भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर बनने के बाद यह पहला रामनवमी है। रामनवमी के मौके पर महेश वैष्णव द्वारा बनाई गई संपूर्ण रामायण पर आधारित पेंटिंग को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।

पेंटिंग देखने के बाद आलोक शर्मा ने कहा कि महेश वैष्णव ने जो पेंटिंग बनाई है, इस पेंटिंग को इन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर को समर्पित करने का निर्णय लिया है। मैं इसके लिए इन्हें साधुवाद और बधाई देता हूं। हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले कुछ दिनों के बाद यह पेंटिंग दिव्य और भव्य राम मंदिर में लगाई जाए। पेंटिंग की सराहना करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि संपूर्ण रामायण पर आधारित यह पेंटिंग वास्तव में आकर्षण का विषय है। इस पेंटिंग के माध्यम से प्रभु श्री राम का पूरा जीवन दर्शाया गया है। संपूर्ण रामायण जैसे की राम जी को 14 वर्ष का वनवास, सीता हरण, जटायु और राम संवाद, लंका कि और जब राम जी कुछ किए थे, अशोक वाटिका, राम रावण युद्ध, लंका पर विजय, प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक और उसके बाद भव्य राम मंदिर को भी इस पेंटिंग में अद्भुत तरीके से दर्शाया गया है।

वही पेंटर महेश वैष्णव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मैं पेंटिंग बनाने का काम कर रहा हूं। संपूर्ण रामायण पर आधारित इस पेंटिंग को जब मैं बना रहा था तो कई बार मेरा मन भावुक हो गया था। आज इस पेंटिंग को देखने के लिए आलोक जी आए हैं इसके लिए मैं उनका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। मेरी सिर्फ एक इच्छा है कि इस पेंटिंग को अयोध्या में बने भाव और दिव्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम के चरणों में लगाया जाए। महेश वैष्णवी टेन न्यूज से बताया कि इस खास पेंटिंग में रामायण की पूरी कहानी को एक ही फ्रेम में दर्शाने के लिए 108 चित्रों का उपयोग किया गया है। वैष्णव ने कहा कि इस पेंटिंग को अयोध्या में राम मंदिर के अंदर रखने की इच्छा है। पेंटिंग के बारे में बताते हुए वैष्णव ने कहा कि उनकी कलाकृति लोगों को रामायण बहुत सरल तरीके से समझने में मदद करेगी, क्योंकि यह पूरी कहानी को सिर्फ एक फ्रेम में दर्शाती है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।