UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी में बिहारियों का जलवा कायम, कई छात्रों को मिली सफलता

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 अप्रैल 2024): संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2023) के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1016 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं दूसरे पायदान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे पायदान पर डोनरू अनन्या रेड्डी ने सफलता हासिल की है।

बिहार के युवाओं ने मारी बाजी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम 2023 में भी बिहार के युवाओं का जलवा कायम है। औरंगाबाद के सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर निवासी विरुपाक्ष विक्रम सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 49 वां स्थान हासिल किया है। वहीं औरंगाबाद जिले के ही दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के जमुहारा निवासी किसान रविंद्र कुमार चौधरी – रीता देवी के पुत्र डॉ प्रेम प्रकाश ने 130 वाँ रैंक हासिल किया है। बिहार के ही नरकटियागंज के सुमन विहार मुहल्ले के सेवानिवृत शिक्षक मो. रिजबुनुल्लाह के पुत्र शहंशाह सिद्धकी ने यूपीएससी की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। शाहांशाह ने 762 वां रैंक हासिल किया है।

ये हैं टॉप – 10

1. 2929523: आदित्य श्रीवास्तव
2. 6312512: अनिमेष प्रधान
3. 1013595: डोनुरु अनन्या रेड्डी
4. 1903299: पीके सिद्धार्थ राजकुमार
5. 6312407: रूहानी
6. 6. 0501579: सृष्टि डबास
7. 3406060: अनमोल राठौड़
8. 1121316: आशीष कुमार
9. 6016094: नौशीन
10. 2637654: ऐश्वर्यम प्रजापति

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली / नई दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नई दिल्ली / राष्ट्रीय  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।