यमुनापार में गैंगवार: अपराधियों के हैसले बुलंद, फायरिंग में एक की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 मार्च 2024): उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां पर कुछ लोगों के एक ग्रुप की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें 2 व्यक्ति को गोली लग गई। फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ये घटना शनिवार रात लगभग 08:45 बजे सीलमपुर के सार्वजनिक शौचालय के पास की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान अरबाज और घायल व्यक्ति की पहचान आबिद के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

इस घटना को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के DCP जॉय टिर्की ने शनिवार को कहा कि “घटना रात करीब 8:45 बजे हुई, 2 लड़कों को गोली लगी थी (सीलमपुर इलाके में)। पुलिस मौके पर पहुंची। इन 2 लड़कों में से एक अरबाज की मृत्यु हो गई है, दूसरे लड़के आबिद को अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।”

दिल्ली पुलिस का कहना है कि “लगभग 08:45 बजे, अरबाज और आबिद को आशा डिस्पेंसरी, ब्रह्मपुरी पुलिया, सीलमपुर के पास एक सार्वजनिक शौचालय के सामने कुछ लोगों ने गोली मार दी। एफएसएल टीम और क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। अपराध स्थल से 10 खाली खोल (7.65 मिमी) जब्त किए गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। सीलमपुर में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।”

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।