दिल्ली: कर्तव्य पथ पर फोटोग्राफर पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06 मार्च 2024): दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया‌। हालांकि पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फोटोग्राफर और एक युवक के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद चाकूबाजी की घटना हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर को फोटोग्राफर और युवक के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद फोटोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के हाथ और गले पर चाकू से वार किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स इंडिया गेट पर फोटोग्राफी का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम योहान है और वो मानसिक रूप से भी ठीक नहीं लग रहा है। आरोपी शख्स तेलंगाना का रहने वाला है। वो तेलंगाना से भी घर से भागा हुआ है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है और पीड़ित शख्स को उपचार के लिए भेज दिया गया है।