केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले रामवीर सिंह बिधूड़ी को बीजेपी ने दक्षिणी दिल्ली से मैदान में उतारा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 मार्च 2024): बीजेपी ने दिल्ली के कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए और उनकी जगह नए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। दक्षिणी दिल्ली से इस बार रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। यानी कि दक्षिणी दिल्ली से मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी भी अपना टिकट बचाने में सफल नहीं हो पाए।

रमेश बिधूड़ी अपने क्षेत्र में लोकप्रिय सांसद रहे हैं जनता के बीच सक्रिय रहे हैं लेकिन लोकसभा में उन्होंने बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ विवादित भाषण दिया था। ऐसा माना जा रहा है की टिकट कटने का एक वजह यह भी हो सकता है। रमेश बिधूड़ी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के घोटाले पर जमकर हमलावर रहे हैं।

दक्षिण दिल्ली से इस बार गुर्जर समाज से आने वाले और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे रामवीर सिंह विधूड़ी को भाजपा ने सियासी मैदान में उतारा है। रामवीर सिंह बिधूड़ी गुर्जर समाज से आते हैं और बीते कई वर्षों से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के घोटाले को प्रमुखता से सड़क से लेकर संसद तक उठाने में भी रामवीर सिंह बिधूड़ी आगे रहे हैं।

टिकट मिलने के बाद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने टेन न्यूज से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट को जिताएगी ऐसा मुझे विश्वास है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सातों उम्मीदवारों को 70% से अधिक वोट मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किए गए कार्यों को लेकर जनता में काफी खुशी है और जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर भारी संख्या में बीजेपी को वोट देगी।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो पूरा देश हैरान रह जाएगा कि क्या कमाल हुआ है। पूरे देश में 400 से ज्यादा सीटें इस बार बीजेपी को आएगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का दिल्ली में गठबंधन हुआ है और इसे लेकर रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह गठबंधन सफल नहीं होगा दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने दिल्ली के अंदर अनेकों काम किए हैं। प्रगति मैदान और द्वारका में दो कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया, प्रगति मैदान टनल का निर्माण किया गया। प्रगति मैदान में भारत मंडपम और द्वारका में यशोभूमि का निर्माण किया गया। कर्तव्य पथ का पूर्ण विकास के साथ सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई गई यह तमाम ऐसे विकास कार्य हैं जिसके आधार पर दिल्ली की जनता पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताएगी।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।