नई दिल्ली से कटा मीनाक्षी लेखी का टिकट, बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 मार्च 2024): नई दिल्ली लोकसभा सीट को राजधानी का सबसे महत्वपूर्ण सीट माना जाता है। लेकिन इस बार बीजेपी की मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी का इस सीट से टिकट कट गया है। मीनाक्षी लेखी दिल्ली के सात सांसदों में से एक मात्र सांसद हैं जो मौजूदा दौर में मोदी सरकार में मंत्री की भूमिका निभा रही है।

इस बार नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा गया है। बांसुरी स्वराज दिल्ली प्रदेश इकाई में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय रही हैं। इसके साथ ही बांसुरी स्वराज लगातार पार्टी का पक्ष मीडिया में रखते रही हैं। इसलिए पार्टी को लगा की बांसुरी नई दिल्ली लोकसभा सीट से सबसे परफेक्ट उम्मीदवार हो सकती हैं। नई दिल्ली से टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने टेन न्यूज से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं पीएम मोदी, एचएम अमित शाह, जेपी नड्डा जी और प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

बांसुरी ने कहा कि अबकी बार 400 पार’ के संकल्प के साथ, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेगा। मोदी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से सभी सीटों पर इस बार भी भाजपा का कब्जा होगा।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।