पूर्व AGI फली नरीमन के निधन पर बोले भारत के मुख्य न्यायधीश- वे एक अच्छे नागरिक थे और निडर थे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 फरवरी 2024): भारत के पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल फली सैन नरीमन का बुधवार को निधन हो गया। पूर्व AGI के निधन पर भारत के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शोक व्यक्त किया। मुख्य न्यायधीश ने ANI से बातचीत में कहा कि, “नरीमन साहब ने न सिर्फ एक वकील के पेशे को अपनाया था पर वे एक अच्छे नागरिक भी थे।…वे बिल्कुल निडर थे…आज उनके निधन से हम सब बहुत दुखी हैं…उन्होंने अपने जीवन से कई वकीलों और न्यायाधीशों को समाज में एक ध्येय प्रकट किया…”

आपको बता दें कि भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल फली सैम नरीमन दिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें 1991 में पद्म भूषण और साल 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वे 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे। 1972 में उन्हें भारत का AGI नियुक्त किया गया था।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।