कमल के सिपाही बनेंगे कमलनाथ?, सियासी हलचल के बीच बड़ी अपडेट

रंजन अभिषेक, संवाददाता
टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 फरवरी 2024): कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर सियासत गरमा गई है। सियासी हलचलें तेज हो गई है। लेकिन इस सियासी कयासबाजी के बीच बड़ा सवाल यह है कि आखिर कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को क्या लाभ मिलेगा और कांग्रेस को क्या नुकसान होगा।

कमलनाथ के दिल्ली रवाना होने के बाद गरमाई सियासत

शनिवार को कमलनाथ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिसके बाद पूरे देश की नजर इस घटनाक्रम पर आकर टिक गई। चर्चा और अधिक तेज तब हो गई जब नकुलनाथ और उनके समर्थकों ने अपने सोशल मीडिया के बायो से कांग्रेस हटा लिया। कमलनाथ भाजपा में जाएंगे या नहीं ये तो समय के साथ पता चल ही जाएगा।

कमलनाथ के पाला बदलने से किसको लाभ?

कमलनाथ यदि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो यकीनन मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा और इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। क्योंकि अगर कमलनाथ भाजपा में शामिल होंगे तो उनके साथ कई अन्य विधायक एवं नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे और इससे भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में काफी लाभ मिलेगा।

कहा जा रहा है कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से अपने सांसद बेटे के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं, हालाकि अब तक उनके या किसी समर्थक के द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं चुनावी पंडितों की मानें तो यदि कमलनाथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि कमलनाथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद विधायकी से इस्तीफा दे देंगे और अपनी बहु प्रियनाथ को विधायक बनवाएंगे। ऐसे में यदि कमलनाथ भाजपा में शामिल होंगे तो निश्चित रूप से भाजपा को इसका लाभ मिलेगा और कांग्रेस को तगड़ा झटका लगने वाला है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।